{"_id":"5af5e32f4f1c1bd5408b48c7","slug":"11526063919-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार छात्रों ने दुकानदार का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार छात्रों ने दुकानदार का सिर फोड़ा
Updated Sat, 12 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। बाइकों पर सवार कुछ छात्रों ने एक दुकानदार पर हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया।
मोहल्ला होली चौक पक्काबाग निवासी राकेश पुत्र दयाराम जीटी रोड पर पिकेट इंटर कालेज के पास टायर पेंचर की दुकान है। शुक्रवार दोपहर को राकेश और उसका रिश्तेदार गांव जलालपुर निवासी राजू दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान 4-5 बाइकों पर कुछ छात्र दुकान पर पहुंचे और दुकान में रखे सामान को उठाकर देखने लगे। दुकानदार राकेश ने छात्रों के साथ टोका टाकी कर दी। जिसको लेकर कहासुनी हो गई। छात्रों ने राकेश पर डंडों से हमलाकर सिर फोड़ दिया। विरोध करने पर राजू के साथ भी मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आरोपी छात्र फरार हो गए। परिजन घायल राकेश को लेकर थाने में पहुंचे। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी छात्रों की तलाश में जुट गई है।