फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ंजिश में ग्रामीण पर जानलेवा हमला

ंजिश में ग्रामीण पर जानलेवा हमला

Thu, 10 May 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
ंजिश में ग्रामीण पर जानलेवा हमला
जानसठ। पुरानी रंजिश में एक गांव के लोगों ने दूसरे गांव में ग्रामीण के घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित ने तहरीर देकर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुधवार को गांव पिमौड़ा निवासी अनवर पुत्र अकबर ने बताया कि काटका गांव निवासी लाल्ला पहलवान पुत्र सुडडू से उसकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि मंगलवार को उसने व उसके पुत्र खलील, अकरम, मनव्वर, सनवर, इनाम ने लाठी डंडों व हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। उधर, इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


भाइयों में मारपीट
रतनपुरी। गांव लौहड्डा निवासी दो भाइयों में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों भाइयों को शांति भंग में चालान किया है। थानाध्यक्ष विरेंद्र कसाना ने बताया कि क्षेत्र के गांव लौहड्डा निवासी सगे भाइयों पवन और श्रीराम पुत्रगण बलिराम का जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। जिसको लेकर बुधवार को दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों में मारपीट हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों भाइयों को शांति भंग में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed