फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   संघ कार्यकर्ता पर हमला, बाल-बाल बचें

संघ कार्यकर्ता पर हमला, बाल-बाल बचें

Sun, 15 Apr 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
संघ कार्यकर्ता पर हमला, बाल-बाल बचें
दवा विक्रेता पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

चरथावल।
कस्बे में मेडिकल स्टोर संचालक एवं संघ कार्यकर्ता पर हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने दुकान के काउंटर के नीचे छिपकर जान बचाई। अज्ञात में हमलावरों के खिलाफ जानलेवा का मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में पुलिस ने दूसरे समुदाय के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
कस्बे के कानूनगोयान मोहल्ले में शुक्रवार रात को निशांत त्यागी मेडिकल स्टोर पर मौजूद थे। आरोप है कि बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी दुकान पर आकर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। वे तत्काल दुकान में बने काउंटर के नीचे छिप गया, जिससे जान बच गई। उसके बाद तीनों युवक मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। खबर लगने पर कस्बे एवं क्षेत्र के भाजपा नेताओं का थाने में जमावड़ा लग गया। पीड़ित मेडिकल स्टोर संचालक संघ के पदाधिकारी है। थाना प्रभारी जीसी शर्मा ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर गुस्साए लोगों को शांत किया। हालांकि जिन युवकों पर शक जताया जा रहा था, उनमें से दो युवकों को पूर्व चेयरमैन के पति इस्लामुद्दीन ने पुलिस के समक्ष पेश कर दिया। युवकों ने पुलिस को निर्दोष बताया। दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

15 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा
चरथावल। चरथावल कस्बे में विद्युत निगम की टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। जेई ओपी कुशवाह के नेतृत्व में टीम को चेकिंग के दौरान कस्बे के मोहल्ला नूरवाफान, चौहट्टा, तीरग्रान, इमामबाड़ा, कानूनगोयान और देवीवाला के 15 घरों में बिजली चोरी मिली। अवर अभियंता कुशवाह ने तमाम घरेलू उपभोक्ताओं के घरों से केबिल उतरवाकर बिजली चोरी का मुकदमे दर्ज करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed