{"_id":"5abbe2e64f1c1be9298b46bc","slug":"11522262758-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा श्रमिकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्ठा श्रमिकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर के निकट ईंट भट्ठे पर कुछ युवकों ने श्रमिकों पर हमला कर फायरिंग की। हमले में आधा दर्जन मजदूर घायल हो गये। पुलिस ने मौके पर खड़ी आरोपियों की बाइक कब्जे में ले ली, जबकि हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सलेमपुर के निकट भट्ठे के श्रमिक दीपांशु सुबह को दौड़ लगा रहा था। इस दौरान सलेमपुर निवासी दो युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। तब लोगों ने उन्हें समझा बुझा कर शांत किया। आरोप है कि इसी रंजिश में सलेमपुर के कुछ युवकों ने भट्ठे पर पहुंचकर श्रमिकों पर हमला कर दिया। मजदूरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसमें जितेन्द्र पुत्र धर्मपाल निवासी भभीसा, ईश्वरी पत्नी सुरेश पाल निवासी वहलना, कोमिता पत्नी रविन्द्र निवासी रुकनपुर, रविन्द्र, मांगी पत्नी समय सिंह निवासी कसियारा और दीपांशु आदि घायल हो गये। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गये। हमलावर अपनी एक बाइक मौके पर छोड़ गए। हमले की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की बाइक कब्जे में ले ली। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। बाद में हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। घटना से श्रमिकों में दहशत व्याप्त है।