{"_id":"5aa969394f1c1bb9758b55e7","slug":"11521051961-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनव्वर हत्याकांड के आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सनव्वर हत्याकांड के आरोपी को जेल भेजा
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने मदीना कालोनी के सनव्वर हत्याकांड के अंतिम आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह हत्या गत वर्ष बच्चों के बीच कहासुनी को लेकर हुई थी। बाकी आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की मदीना कालोनी में गत वर्ष पांच अक्तूबर को सनव्वर की हत्या कर दी गई थी। बच्चों के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसमें सनव्वर की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता याकूब ने मीरहसन, अयूब आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें मंगलौर के गांव महरौली निवासी राशिद फरार चल रहा था। सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने हत्यारोपी राशिद को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी हत्यारोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
फायरिंग करने वाला आरोपी पुलिस को सौंपा
पुरकाजी। ग्रामीणों ने फायरिंग के आरोपी बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान तीन बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सुवाहेड़ी निवासी राकिब पुत्र इकबाल की बाइक में एक दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। इस दौरान एक संदिग्ध युवक घायल अवस्था में लक्सर रोड की एक दुकान पर पहुंचा, जिसे तीन युवक जबरन ले जाने लगे। विरोध करने पर उक्त तीनों युवकों ने तमंचे निकाल लिए। जिसमें एक ने फायर कर दिया। लोगों ने घेराबंदी कर एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसने अपना नाम अमित पुत्र भोपाल निवासी असनौली जिला संभल बताया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
कार की टक्कर से मां-बेटी समेत तीन घायल
पुरकाजी। कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें पुरकाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के तुगलकपुर, खानपुर निवासी बबीता पत्नी मिंटू अपने भतीजे रोहित की बाइक पर सवार होकर पुत्री सोनिया के साथ गांव जा रही थी। बुधवार शाम पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर स्कार्पियो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया।