{"_id":"5a8c6f094f1c1b2d068b7bcc","slug":"11519152905-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली के आरोपी जेल भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध वसूली के आरोपी जेल भेजे
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध वसूली के आरोपी जेल भेजे
मीरापुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वेक्षण के नाम पर अवैध वसूली करने के आरोपी छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
नगर पंचायत मीरापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 700 पात्र लोगों के मकान बनाए जाने प्रस्तावित हैं। इस योजना में सर्वेक्षण एवं पात्रों के चयन के नाम पर मुरादाबाद निवासी इमरान, तेजपाल, मयंक, राजू, सत्यवीर, मुकेश कुमार निवासीगण रामपुर ने कस्बे के विभिन्न वार्डों में जाकर अवैध वसूली की। अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर नगर पंचायत लिपिक संजीव शील की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
स्वच्छता के लिए किया जागरूक
मीरापुर। आकांक्षा डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के दूसरे दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सफाई अभियान चलाया। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी रोहिणी पंवार ने छात्राओं के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आए रोगियों को भी सफाई का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए शरीर के साथ ही अपने आवास और उसके आसपास का वातावरण स्वच्छ रखना आवश्यक है। ज्योति, मानसी और प्रिया को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
भुगतान जारी किया
मीरापुर। चीनी मिल टिकौला के अधिशासी अध्यक्ष एमसी शर्मा ने बताया कि मिल ने सात फरवरी से 13 फरवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान 10.05 करोड़ रुपये जारी कर दिया है।
विज्ञापन
दांतों की सुरक्षा के उपाय बताए
मीरापुर। किड्स केयर पब्लिक जूनियर हाईस्कूूल में लगाए गए नि:शुल्क कैंप में बच्चों के दांतों का परीक्षण हुआ। डॉ शोभित मिश्रा ने बच्चों के दांतों का परीक्षण कर दांतों में होने वाले रोगों से बचने के उपाय बताए। डॉक्टर ने बताया कि सभी को दांतों की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। रात्रि में सोने से पूर्व और प्रात: स्नान से पूर्व दांतों की सफाई करना आवश्यक है। प्रबंधक विभोर डागा ने डॉ शोभित मिश्रा का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। कैंप में प्रधानाचार्या मंजू डागा, करुणा डागा, शरद डागा, सरिता डागा, पूजा, नवीता, शिवालिक, अंकिता, पायल, मुस्कान, पारुल आदि शामिल रहे।