{"_id":"5a62400b4f1c1ba5268b5777","slug":"11516388363-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार के इनामी सहित दो बदमाशों को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 हजार के इनामी सहित दो बदमाशों को पकड़ा
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी/खतौली। पुलिस ने 10 हजार के इनामी सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष रतनपुरी विरेंद्र कसाना ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बृहस्पतिवार रात को कल्याणपुर चौकी इंचार्ज दरोगा शिवकुमार पुलिस बल के साथ खतौली मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि खतौली व बुढ़ाना मार्ग के गांव इंचौड़ा मोड़ पर दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। दरोगा शिवकुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करके दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर बदमाशों ने अपने नाम कमल हसन उर्फ प्रधान पुत्र दीन मौहम्मद व आबिद पुत्र अकबर निवासी गांव भैंसली, थाना पुरकाजी बताए। पुलिस को तलाशी के दौरान कमल हसन से एक तमंचा व जिंदा कारतूस तथा आबिद से चाकू बरामद हुआ।
लूटपाट के बाद दो साधुओं की हत्या की थी
थानाध्यक्ष विरेंद्र कसाना ने बताया बदमाश कमल हसन ने 2012 में थाना भोपा क्षेत्र के मलपुरा आश्रम में लूटपाट के दौरान अपने साथियों के साथ मिलकर दो साधुओं की हत्या की थी और कई साधुओं को घायल कर दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मुकदमे में कमल हसन वांछित था और थाना भोपा से कमल हसन पर 10 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।