{"_id":"5a60f0684f1c1b67268b53c1","slug":"11516302440-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपतिजनक टिप्पणी पर रिपोर्ट, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपतिजनक टिप्पणी पर रिपोर्ट, आरोपी फरार
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। फेसबुक पर संप्रदाय विशेष के धर्म को लेकर टिप्पणी करने पर समाज में रोष फैल गया। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने आक्रोश जताया। पुलिस ने बढ़ते तनाव को देखते हुए आरोपी युवक के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए दबिश दी, मगर वह हत्थे नहीं चढ़ा।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरवट निवासी मनीष रोहिला ने बुधवार को सोशल साइट पर अपनी फेसबुक आईडी से टिप्पणी करते हुए कुछ फोटो वायरल किए थे, जिसमें संप्रदाय विशेष के समाज को निशाना बनाते हुए टिप्पणी की गई। युवक मनीष की इस करतूत से संप्रदाय विशेष के लोगों में रोष फैल गया। इस मामले को लेकर जमीयत के पदाधिकारियों ने आक्रोश जताया। संगठन के मौलाना नजर मोहम्मद ने सिविल लाइन थाने में दी तहरीर में बताया कि उक्त आरोपी युवक ने जो फोटो अपलोड किए गए हैं, वह धार्मिक भावना को आहत करने वाले हैं। आरोपी जनपद का माहौल खराब करना चाहता है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए आरोपी मनीष के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल के साथ आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका है।