{"_id":"5a5e50574f1c1b1d368b4d67","slug":"11516130391-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश को दबोचा
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर। स्थानीय पुलिस ने बुढ़ाना रोड पर शोरम गेट के पास से एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक बदमाश शोरम गेट के पास खड़ा है और वह किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में लगा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस को आता देख बदमाश पुलिस पर फायर कर भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गांव शोरम निवासी अंकुर पुत्र धर्मवीर बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और उसके विरुद्ध शाहपुर थाने में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
युवाओं को योग क्रियाएं कराई
शाहपुर। क्षेत्र के गांव शोरम में स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती एवं युवा सप्ताह के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र द्वारा योग कराया गया। शाहपुर के गांव शोरम में कबड्डी क्लब के मैदान पर स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती व युवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित एक कार्यक्रम में युवाओं को शारीरिक व्यायाम के अलावा योग की क्रियाएं कराई गईं। इस दौरान खेल प्रशिक्षक मास्टर रामपाल सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए शारीरिक व्यायाम और योग करना अतिआवश्यक है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपना कर सामाजिक बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया। इस दौरान ग्राम प्रधान करणवीर सिंह, पूर्व प्रधान सुंदरपाल बालियान, राजपाल सिंह डायरेक्टर, कृष्णपाल बालियान, सचिन कुमार, बलिंदर चौधरी, प्रवीण बालियान, नितिन कुमार, देव बालियान, शोएब राई आदि मौजूद रहे।