{"_id":"598622694f1c1bd7058b4651","slug":"11501962857-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पर फायरिंग, गोली से बाल बाल बचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान पर फायरिंग, गोली से बाल बाल बचे
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान पर फायरिंग
मीरापुर। नलकूप पर दो युवकों ने जान से मारने की नीयत से किसान पर फायरिंग की। किसान गोली लगने से बाल बाल बच गया। किसान ने ईख के खेत में घुसकर अपनी जान बचाई।
मीरापुर क्षेत्र के गांव भुम्मा निवासी किसान देवानंद शुक्ल ने थाने में पुलिस को तहरीर दी। शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह गांव के एक युवक की बाइक पर बैठकर अपने खेतों पर पहुंचा। युवक उसको खेतों में नलकूप पर छोड़ कर वापस चला गया। कुछ देर बाद अज्ञात दो युवक नलकूप पर पहुंचे। इन युवकों ने हत्या करने की नीयत से उस पर फायरिंग की। फायरिंग में किसान गोली लगने से बाल बाल बच गया। युवकों से जान बचाकर किसान ईख के खेत में घुसकर और किसी से जान बचाकर थाने में पहुंचा। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।