फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दर्शन कराने के नाम पर 40 हजार ठगे

दर्शन कराने के नाम पर 40 हजार ठगे

Thu, 03 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
दर्शन कराने के नाम  पर 40 हजार ठगे
दर्शन कराने के नाम पर 40 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन

चरथावल। चावल कारोबारी के मुनीम से हनुमानजी के दर्शन कराकर सारे कष्ट दूर करने के नाम पर 40 हजार रुपये से भरा थैला उड़ाकर आरोपी चंपत हो गए। थाने के नजदीक हुई अजीबोगरीब घटना से कस्बे में अफरातफरी मच गई।

बुधवार अपराह्न करीब 2.30 बजे शामली के एक चावल कारोबारी का मुनीम इंद्रपाल चरथावल नगर पंचायत कार्यालय के सामने एक व्यापारी से सामान के रुपयों की वसूली पर आया था। भुगतान लेने के बाद दुकान के बाहर उसे दो युवक मिले। उनमें से एक युवक ने मुनीम से कहा कि क्या तुम हनुमान भक्त हो? उसके हां कहने पर युवक ने अपने साथी युवक को 11 कदम चलाकर पूछा, हनुमान जी के दर्शन हुए या नहीं। युवक ने कहा हां। इस पर मुनीम से पूछा कि तुम भी हनुमान के दर्शन करोगे। इस पर मुनीम ने भी दिलचस्पी दिखाते हुए युवकों को नगदी से भरा थैला थमाते हुए 21 कदम चल पड़ा। इसी बीच दो बाइकों पर दो युवक आए और आनन-फानन में बैग समेत दोनों साथियों को बैठाकर फरार हो गए। मुनीम ने शोर मचाया तो काफी भीड़ एकत्र हो गई। 40 हजार की चपत लगने पर मुनीम हाथ मलता रह गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। ठगी की तमाम वीडियो रिकॉर्डिंग पास के एक मेडिकल स्टोर स्वामी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed