{"_id":"596d08c24f1c1b763f8b4801","slug":"11500317890-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ पिलाकर नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ पिलाकर नगदी लूटी
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीला पदार्थ पिलाकर नगदी लूटी
खतौली। चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक से हजारों रुपयों की नगदी व मोबाइल लूट लिया गया। आरोपी युवक को बेहोशी की हालत में बुढ़ाना रोड पर छोड़कर फरार हो गए।
सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के गांव सिंधारा निवासी नौशाद पुत्र सलीम सोमवार को सरधना अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए ट्रेन में बैठकर खतौली पहुंचा। ट्रेन से उतरकर नौशाद बुढ़ाना तिराहे पर सरधना जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़ा हो गया। इसी दौरान उसके दो अज्ञात लोग पहुंचे। इन लोगों ने चाय की दुकान पर ले जाकर नौशाद को चाय पिलाई। इन लोगों ने चाय में नशीला पदार्थ डाल दिया था। चाय पीकर नौशाद भी इन दोनों युवकों के साथ चल दिया। बुढ़ाना रोड पर आगे जाकर नौशाद बेहोश होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। बेहोश होने पर दोनों लोग नौशाद की जेब से दस हजार रुपये की नगदी व मोबाइल निकाल कर ले गए। होश आने पर नौशाद थाने में पहुंचा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।