{"_id":"59612df14f1c1b57738b4640","slug":"11499540977-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम चालक व क्लीनर को युवकों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम चालक व क्लीनर को युवकों ने पीटा
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली।
जानसठ-खतौली रोड पर तीन युवकों ने किराए के पैसे मांग लेेने पर डीसीएम चालक और हेल्पर को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रामराज निवासी डीसीएम चालक सलीम अपने हेल्पर इमरान को साथ लेकर शुक्रवार शाम को मेरठ में कबाड़ी का सामान उतारने के लिए गया था। देर शाम को चालक खाली डीसीएम लेकर लौट रहा था। जानसठ बस अड्डे पर तीन युवकों ने हाथ देकर जानसठ जाने के लिए गाड़ी को रुकवा लिया और बैठ गए। भलवा पुलिस चौकी से निकलते ही उसने युवकों से पैसे मांगे। जिस पर वे जानसठ तक के लिए मात्र दस रुपये देने लगे। क्लीनर ने युवकों से 30 रुपये देने के लिए कहा और चालक ने गांव मकसूदाबाद के पास गाड़ी रोक ली।
चालक ने भी पूरे किराए के पैसे देने के लिए कह दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और युवकों ने उन दोनों को गाड़ी से नीचे उतारकर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे दो बाइक सवार पांच लोगों ने उनको बचाया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित चालक ने जानसठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को अज्ञात तीन युवकों के विरुद्ध तहरीर दी।