फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विक्की त्यागी हत्याकांड:

विक्की त्यागी हत्याकांड:

Sat, 01 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
विक्की त्यागी हत्याकांड:
मुजफ्फरनगर। चर्चित विक्की त्यागी हत्याकांड के मुख्य आरोपी सागर मलिक की तकनीकी खामियों के कारण वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोर्ट में पेशी नहीं हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई सात जुलाई तक स्थगित कर दी है। विक्की त्यागी हत्याकांड के मुख्य आरोपी सागर मलिक की पेशी वीडियो कांफ़्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में होनी थी। कोर्ट में उस पर आरोप तय होने थे, मगर तकनीकी खराबी की वजह से उसकी आज कोर्ट में पेशी नहीं हो सकी। कोर्ट ने नैनी जेल से संपर्क न होने के कारण सुनवाई सात जुलाई तक स्थगित कर दी है। मामले की सुनवाई एडीजे प्रथम डीसी सिंह की अदालत में चल रही है।
विज्ञापन


तीन आरोपियों की जमानत अर्जी रद्द
मुजफ्फरनगर: शहर कोतवाली के ग्राम शेरपुर में गत दो जून को हुए पुलिस के हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपी आजाद, गुलजार और मुकर्रम की जमानत अर्जी जिला जज की अदालत ने रद्द कर दी है।
विज्ञापन


खालापार बवाल का एक और आरोपी जेल भेजा
मुजफ्फरनगर।
शहर कोतवाली पुलिस ने खालापार बवाल में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अब तक पुलिस इस कांड में शामिल रहे 11 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। पुलिस ने नामजद और प्रकाश में आए आरोपियों की तलाश में बीती रात खालापार समेत अन्य स्थानों पर दबिश दी। जिसमें केवल एक ही आरोपी गिरफ्तार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि दबिश के दौरान एक आरोपी दानिश पुत्र यूसुफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस की जीप पर पथराव कर तोड़फोड़ करने वाली वीडियो क्लिप को देख कर आरोपी दानिश की पहचान की गई। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अभी तक 11 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। बाकी की तलाश में लगातार पुलिस की दबिश जारी है।

घर के बाहर से बाइक चोरी
मुजफ्फरनगर। अंबा विहार से मकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली गई। अंबा विहार निवासी रिजवान ने शहर कोतवाली पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वाहन चोर घर के सामने से उसकी बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हमलावर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। बाइक की टक्कर लग जाने पर मारपीट कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। आदर्श कालोनी में बाइक की टक्कर लगने को लेकर बाइक चालक के साथ आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आदर्श कालोनी निवासी कर्मजीत पुत्र जसवीर सिंह है। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।


मुनेश कुमार होंगे नए डीआईओएस
मुजफ्फरनगर। शासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह का तबादला कर दिया। उनके स्थान पर मेरठ-मवाना डॉयट के प्राचार्य मुनेश कुमार को नया डीआईओएस बनाया गया है। मुनेश कुमार इससे पूर्व यहां के डॉयट प्राचार्य रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed