फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नवविवाहिता से मारपीट, गर्भ गिरा

नवविवाहिता से मारपीट, गर्भ गिरा

Fri, 03 May 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता से मारपीट, गर्भ गिरा
महिला के साथ मारपीट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अतिरिक्त दहेज में स्विफ्ट की मांग को लेकर ससुराल पक्ष ने विवाहिता के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता की सूचना पर परिजन उसे लेकर घर पहुंचे, जिसका उपचार कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी प्रमोद शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उसने बेटी प्रियंका की शादी 12 दिसंबर को देहरादून की इंद्रा कॉलोनी निवासी चिराग शर्मा पुत्र लालचंद से की थी। आरोप है कि शादी के बाद ही ससुराल पहुंचने पर ननद तूलिका शर्मा ने प्रियंका से स्विफ्ट कार दहेज में नहीं मिलने की शिकायत की। इसके बाद पति चिराग शर्मा व सास संगीता ने भी उसके साथ बदसलूकी की और तमाम जेवरात उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद लगातार आरोपियों द्वारा विवाहिता से कार लेकर आने की मांग की गई, जिस पर परिजनों ने मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया। पीड़ित का कहना है कि 24 मार्च की रात ससुराल में पति, ननद व सास ने विवाहिता के साथ बदसलूकी करते हुए कार नहीं लेकर आने पर मारपीट की। मारपीट के दौरान उसके पेट में भी लातें मारीं गईं, जिससे गर्भपात हो गया। हालत बिगड़ने पर पीड़िता ने मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिस पर अगले दिन परिजन देहरादून पहुंचे और उसे घर ले आए। यहां उपचार कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed