फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जेल प्रशासन के समक्ष दोनों भाइयों को दूर रखने की चुनौती

जेल प्रशासन के समक्ष दोनों भाइयों को दूर रखने की चुनौती

Tue, 12 Mar 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
जेल प्रशासन के समक्ष दोनों भाइयों को दूर रखने की चुनौती
ऑनर किलिंग: जेल प्रशासन के समक्ष दोनों भाइयों को दूर रखने की चुनौती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव हैदरनगर जलालपुर के चर्चित दोहरे हत्याकांड में जेल गए चचेरे भाइयों की सुरक्षा को लेकर अब जेल प्रशासन के समक्ष चुनौती खड़ी हो गई है। भाई-बहन के बीच प्रेम संबंध और बहनोई की हत्या किए जाने से क्षुब्ध सुमित के शिवानी की हत्या में जेल जाने के बाद अब पहले से हैप्पी की हत्या में जेल में बंद अनुज की जान को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। इसे देखते हुए अफसरों ने जेल प्रशासन को दोनों चचेरे भाइयों को यथासंभव एक-दूसरे से दूर रखने के निर्देश दिए हैं।
तितावी के गांव हैदरनगर जलालपुर में नवविवाहित दंपती शैलेंद्र उर्फ हैप्पी व शिवानी की हत्या में दो चचेरे भाइयों के जेल जाने के बाद जेल प्रशासन अब उन्हें एक-दूसरे से दूर रखने की कवायद में जुटा हुआ है। दरअसल, शिवानी के चचेरे भाई अनुज से प्रेम संबंध और इनकी परिणति के रूप में शादी के चार दिन बाद ही पति शैलेंद्र उर्फ हैप्पी की हत्या किए जाने से परिजन शिवानी व अनुज से खासे नाराज हैं। पुलिस द्वारा रविवार को हैप्पी हत्याकांड में अनुज को जेल भेजने और शिवानी को फरार दिखाए जाने के बाद पूरा परिवार सामाजिक अपमान की लपटों में झुलस रहा था। पूरा परिवार इस पूरे मामले को इज्जत से जोड़कर गुस्से से भरा हुआ था। परिवार के इसी आक्रोश का खामियाजा हैप्पी हत्याकांड के खुलासे के साथ ही उसकी पत्नी शिवानी को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी सुमित को भी जेल भेज दिया है। वहीं, हैप्पी की हत्यारोपी अनुज पहले से ही जेल में बंद हैं। ऐसे में अब अफसरों को इस बात का डर सताने लगा है कि कहीं इज्जत की खातिर शिवानी की हत्या करने वाला सुमित जेल में पहले से बंद अनुज के साथ कोई अनहोनी न कर दे। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में अफसरों ने सोमवार को ही जेल अफसरों से बात कर दोनों भाइयों अनुज व सुमित को एक-दूसरे से यथासंभव दूर रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि जेल में उनका किसी भी सूरत में आमना-सामना न हो सके। इसके लिए दोनों को अलग-अलग बैरकों में बंद किए जाने और जहां तक संभव हो, एक दूसरे के सामने नहीं आने देने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में जेल अफसरों का कहना है कि दोनों भाइयों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है। ऐहतियातन दोनों को फिलहाल फौरी सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


म्हारे पहावने को मार दिया तो हम क्या करते ?
मुजफ्फरनगर। गांव हैदरनगर जलालपुर में इज्जत की खातिर चचेरी बहन शिवानी की हत्या करने वाले सुमित के दिल में उसके प्रति नफरत भरी हुई है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में सुमित शादी के चार दिन बाद ही बहनोई शैलेंद्र उर्फ हैप्पी की हत्या से खासा क्षुब्ध रहा। पूछताछ के दौरान सुमित का साफ कहना था कि इन दोनों (शिवानी-अनुज) ने परिवार की मान-मर्यादा खत्म कर दी। म्हारे पहावने (दामाद) को मार दिया, तो हम क्या करते ? इज्जत सबसे बड़ी चीज है अर वही ना रही तो आगे क्या बचा रह गया?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed