फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   50 किलो रंगीन कचरी जब्त की

50 किलो रंगीन कचरी जब्त की

Tue, 12 Mar 2019 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
50 किलो रंगीन कचरी जब्त की
मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विभिन्न स्थानों पर बिक रही करीब 50 किलो रंगीन कचरी को जब्त किया है। इसके अलावा दूध, पनीर एवं मावे के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए गए।
विज्ञापन

विभाग की टीम ने खतौली क्षेत्र के गांव खोखनी में साबिर की दुकान से मावा, भोपा के तिगरी से अय्यूब के पास से मिश्रित दूध, जानसठ क्षेत्र के बसायच के ब्रह्मजीत के पास से पनीर, बेहड़ा थ्रू के मोहम्मद असद के पास से दूध, धनेड़ा नई मंडी में जगदीश के पास से दूध, खतौली क्षेत्र के मोहम्मदपुर लोहड़ा में शादाब के पास से मावा, जानसठ के शेरनगर में वरीस के पास से दूध, मैसर्स शिव भारत कंफेक्शनरी मार्टिन गंज से संतरा फ्लेवर्ड कैंडी के नमूने लिए गए। इसके अलावा टीम ने नगर के किदवईनगर में स्थति फरीद कंफेक्शनरी का निरीक्षण किया। यहां रंगीन कचरी को नहीं बेचने की हिदायत दी। मार्टिनगंज में सूर्या कंफेक्शनरी में खाद्य पदार्थों को व्यवस्थित रूप से रखने तथा साफ-सफाई का ध्यान देने के निर्देश दिए। लंबा बाजार में शुभम गोयल, नुमाइश कैंप में अनूप कन्फेक्शनरी, लंबा बाजार में किंग एजेंसी, सुप्रीम ट्रेडिंग कंपनी खालापार का भी निरीक्षण किया गया। बिना लेबिल के बिक रहे चिप्स के दस पैकेट तथा करीब 50 किलो रंगीन कचरी को जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed