{"_id":"5c7d7c83bdec2214173a12d2","slug":"111551727747-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में आकर विवाहिता के साथ मारपीट, तीन के विरुद्ध दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके में आकर विवाहिता के साथ मारपीट, तीन के विरुद्ध दी तहरीर
विज्ञापन
ससुराल में महिला से की मारपीट
देवबंद। मायके में रह रही महिला ने पति, सास और देवर पर मारपीट करने का आरोप लगाया। उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
चांद कालोनी निवासी महिला ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसका विवाह केंदूकी गांव में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालिए किसी न किसी बहाने उसे परेशान कर रहे थे। इसके चलते वह कुछ दिनों पूर्व मायके में आकर रहने लगी। आरोप है कि रविवार को पति, सास और देवर मायके पहुंचे तथा उसके साथ अभद्रता करने लगे। उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इसमें वह घायल हो गई। बाद में वे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।