{"_id":"5c0c009abdec2241bf44a349","slug":"111544290458-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी सहित बाइक चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकदी सहित बाइक चोरी
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बाइक सहित नकदी चोरी
बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के गांव सफीपुर निवासी धर्मेंद्र रोडवेज की बस में संविदा कर्मचारी है। शुक्रवार देर रात धर्मेंद्र अपनी बाइक द्वारा बुढ़ाना से अपने गांव सफीपुर जा रहा था। उसकी बाइक की डिग्गी में रखे थैले में करीब पांच हजार की नकदी, पेटीएम मशीन व रोडवेज बस के टिकट की गड्डी भी रखी हुई थी। धर्मेंद्र का कहना था कि गांव के पास वह बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर खेत में चला गया। इसी दौरान चोर उसकी बाइक चुुुराकर ले गए। घटना की तहरीर धर्मेंद्र ने पुलिस को दी है। क्राइम इंस्पेक्टर जयभगवान यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।