फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पहले निकाह, तलाक और अब फिर उठाने की धमकी

पहले निकाह, तलाक और अब फिर उठाने की धमकी

Wed, 28 Nov 2018 01:11 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
पहले निकाह, तलाक और अब फिर उठाने की धमकी
किशोरी को धमकी देने पर एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी को युवक ने अपने भाई की मदद से करीब एक माह पूर्व अगवा करने के बाद कचहरी में उससे निकाह कर लिया। इसके बाद आरोपी ने किशोरी को उत्तराखंड ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दबाव पड़ने पर आरोपी ने किशोरी को तलाक दे दिया, लेकिन अब फिर से आरोपी किशोरी को घर से उठा ले जाने की धमकी देने लगा। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर कोतवाली पुलिस को पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 23 अक्तूबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने तलाश की तो पता चला कि शादाब अपने भाई शहजाद के साथ उनकी बेटी को अगवा कर ले गया है। इस पर पीड़ित परिजनों ने आरोपियों पर दबाव बनाया तो उनके पिता ने अगले दिन किशोरी को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। पूछताछ में किशोरी ने शादाब पर कचहरी में निकाह करने और फिर उत्तराखंड के ज्वालापुर में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी होने पर कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में सुलहनामा करा दिया, जिसके बाद शादाब ने किशोरी को लिखापढ़ी में तलाक दे दिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष भी लोकलाज के डर से पूरी घटना को भूल गया। किशोरी के परिजनों का कहना है कि अब फिर से आरोपी शादाब व उसका भाई शहजाद उन्हें किशोरी को घर से उठा ले जाने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करते हुए शादाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed