{"_id":"5bad2954867a55787b0280b5","slug":"111538074964-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों को पीटा, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवारों को पीटा, एक घायल
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मीरापुर-खतौली मार्ग पर बाइक में साइड लगने पर युवकों ने कार सवारों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में कार सवार एक युवक घायल हो गया।
बिजनौर निवासी सतीश पुत्र रतिराम उसका भाई दीपचंद, रिश्तेदार नीरज और राजेश कार से बुधवार रात को करीब 10 बजे मेरठ से रिश्तेदारी से वापस बिजनौर जा रहे थे। मीरापुर व खतौली मार्ग पर कार की साइड बाइक में लग गई। जिससे बाइक सवार तीन युवकों ने कार सवारों को बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में नीरज घायल हो गया। शोरशराबा होने वहां से गुजरने वाले अन्य वाहन सवार लोगों रुक गए, जिस पर बाइक सवार युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले की अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर, खतौली में गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर बाइक की टक्कर लगने से महिला घायल हो गई। भूड़ निवासी महिला शबनम किसी काम से गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर गई थी। अज्ञात बाइक सवार ने महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया। राहगीरों ने चिकित्सक के यहां महिला का उपचार कराया।