फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कंपनी बाग से अपहृत किशोर बरामद, आरोपी दबोचा

कंपनी बाग से अपहृत किशोर बरामद, आरोपी दबोचा

Tue, 18 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
कंपनी बाग से अपहृत किशोर बरामद, आरोपी दबोचा
कंपनी बाग से अगवा किशोर बरामद, आरोपी दबोचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के कंपनी बाग से तीन दिन पूर्व अगवा किशोर को पुलिस ने वहलना चौक से बरामद कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किशोर को नशीली चाय पिलाकर अपहरण कर पहले चरथावल और फिर देहरादून ले गया था, जहां उसके साथ आरोपी ने कुकर्म करने का प्रयास किया।

पुलिस लाइन के सभागार में एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी दी। बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित कंपनी बाग से 14 सितंबर को जानसठ के गांव निवासी किशोर का अपहरण कर लिया गया था। सीसीटीवी फुटेज में एक वृद्ध किशोर को ले जाते हुए देखा गया था, जिसके बाद एसआई कपिलदेव व सिपाही अरविंद की एक पुलिस टीम बनाकर किशोर की तलाश की गई। एसपी सिटी ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस ने अपहृत किशोर को आरोपी वृद्ध शहीद अंसारी पुत्र सद्दीक उर्फ बोना निवासी कस्सावान, खालापार के साथ वहलना चौक के पास से उस समय पकड़ लिया, जब वृद्ध किशोर को किसी अन्य स्थान पर ले जाने के लिए बस की इंतजार कर रहा था। पुलिस ने बरामद किए गए किशोर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वृद्ध नशीली चाय पिलाकर उसे अपने साथ पहले चरथावल और फिर वहां से देहरादून ले गया था। वहां आरोपी ने उसके साथ कमरे में बंद कर कुकर्म करने का प्रयास किया, लेकिन विरोध करने पर चला गया। इसके बाद वह उसे लेकर यहां से किसी ओर जगह ले जाना चाहता था, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेजते हुए किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed