{"_id":"5b9811b9867a557f685fa15e","slug":"111536692665-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूकड़ा में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूकड़ा में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
कूकड़ा में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
मुजफ्फरनगर। गांव कूकड़ा में पति से हुई मामूली कहासुनी से क्षुब्ध होकर विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव कूकड़ा निवासी साजिद की शादी करीब ढाई साल पूर्व मोहल्ला खालापार निवासी अरशी पुत्री साजिद से हुई थी। पुलिस के अनुसार पिछले कुछ दिन से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नाराजगी चल रही थी। सोमवार रात साजिद व अरशी के बीच फिर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध हुई अरशी ने मंगलवार सुबह खुद को एक कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। काफी देर तक उसके कमरे से बाहर न आने पर पति ने अंदर जाकर देखा तो फंदे पर लटकी उसकी लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को नीचे उतारकर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। बाद में लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया। मामले में अभी तक किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
ृ