{"_id":"5b7b108842c792466408c181","slug":"111534791816-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम दीवानी ने परिजनों से जताया जान का खतरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम दीवानी ने परिजनों से जताया जान का खतरा
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम दीवानी ने परिजनों से जताया जान का खतरा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर की युवती ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि फरवरी में उसकी गांव में ही मोबाइल शॉप करने वाले युवक से मुलाकात हुई, जिसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। इसके कुछ समय बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली। युवती के अनुसार अब परिजनों ने उसका रिश्ता यमुनानगर निवासी युवक से तय कर दिया है। इसका विरोध करते हुए जब युवती ने परिजनों को प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर लेने व उसी के साथ रहने की बात कही, तो वे आगबबूला हो गए। आरोप है कि अब परिजन युवती पर अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर देने का दबाव डाल रहे हैं, जबकि वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। युवती ने शिकायती पत्र में परिजनों से अपनी जान का खतरा जताते हुए आशंका जताई कि यदि उसने प्रेमी के खिलाफ तहरीर नहीं दी तो उसकी हत्या भी की जा सकती है। युवती के शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने मामले की जांच महिला थाना पुलिस को सौंपते हुए कार्रवाई के आदेश दिए।