{"_id":"6aeb95f8bd61c5c5670c235e","slug":"jewelry-and-smart-tv-stolen-from-house-in-broad-daylight-lucknow-news-c-13-lko1070-1996281-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिनदहाड़े मकान से गहने और स्मार्ट टीवी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिनदहाड़े मकान से गहने और स्मार्ट टीवी चोरी
Thu, 05 Nov 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर की न्यू डिफेंस कॉलोनी में मंगलवार को चोरों ने दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और स्मार्ट टीवी पार कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली है।
मकान मालिक शैलेश कुमार के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 7:45 बजे वह छोटी बेटी सोनाली के साथ चारबाग स्थित कार्यालय चले गए थे। घर पर पत्नी संगीता देवी और बड़ी बेटी सौम्या थीं। बाद में दोनों दवा लेने ऐशबाग स्थित पॉलीक्लीनिक चली गईं। दोपहर करीब दो बजे लौटने पर मुख्य दरवाजा आधा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो लोहे की अलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवर और स्मार्ट टीवी गायब थे। इंस्पेक्टर कपिल गौतम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों का पता लगाया जा रहा है।