{"_id":"6aeb9386f6261bde8d06f47e","slug":"fraud-of-rs-1560-lakh-under-the-pretext-of-sending-someone-abroad-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-118816-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: विदेश भेजने का झांसा देकर 15.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: विदेश भेजने का झांसा देकर 15.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। नूरवाला रोड स्थित जुनेजा एंटरप्राइजेज के मालिक और जीरकपुर के श्योर इमिग्रेशन के संचालक अमृतपाल सिंह ढिल्लों पर ठगी का आरोप लगा है।
न्यू प्रीत नगर, शिवपुरी निवासी विनय कुमार ने शिकायत की है कि आरोपियों ने उसे कनाडा भेजने का झांसा दिया था। इस एवज में उनसे कुल 15 लाख 60 हजार रुपये ऐंठ लिए गए। रकम लेने के बावजूद विनय को विदेश नहीं भेजा गया और न ही उसके पैसे वापस किए गए। धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित ने जुलाई में पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने लंबी जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।