फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास में सगे भाई दबोचे

छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास में सगे भाई दबोचे

Wed, 25 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास में सगे भाई दबोचे
छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास में सगे भाई दबोचे
विज्ञापन

छपार। आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर, युवती से छेड़छाड़ के मामले में वांछित चल रहे उसके सगे भाई को भी पुलिस ने धर दबोचा। दोनों सगे भाइयों को जेल भेज दिया गया है।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी आठ वर्षीय बच्ची सोमवार को दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। महिला के अनुसार दुकान पर ही खामपुर निवासी जहीर का बेटा अलीशेर भी खड़ा था, जो बच्ची को आम खिलाने के बहाने से गांव के बाहर स्थित एक बाग में ले गया। आरोप है कि वहां अलीशेर ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद महिला अपनी बच्ची को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अलीशेर पुत्र जहीर के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दबिश देते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया, जिस समय पुलिस आरोपी अलीशेर के घर दबिश देने पहुंची, उसका सगा भाई शाहनजर भी वहीं मिला, जिस पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, शाहनजर के खिलाफ एक महिला ने विगत 14 जून को बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी, तभी से आरोपी शाहनजर फरार चल रहा था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। शाम के समय दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed