{"_id":"5b2d461e4f1c1bed778b571f","slug":"111529693726-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमबीर हत्याकांड :","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओमबीर हत्याकांड :
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
भतीजी ने किया शादी से इंकार तो ताऊ को गोली से उड़ाया
मुजफ्फरनगर। रामपुरी में दो जून को हुई ओमबीर की हत्या उसकी भतीजी द्वारा शादी करने से इंकार किए जाने पर की गई थी। शुक्रवार को रिमांड पर लिए गए मुख्य हत्यारोपी ने कत्ल की वजह का खुलासा करते हुए हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी रुड़की रोड स्थित रजवाहे के पास से बरामद करा दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी ओमबीर सिंह की दो जून की रात दो युवकों ने उस समय घर में गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह घर में चारपाई पर बैठा था। हत्या में ओमबीर के भाई योगेंद्र ने विशाल अग्रवाल और कृष्णपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कृष्णपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि विशाल ने बाद में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर हत्यारोपी विशाल को छह घंटे के रिमांड पर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रुड़की रोड स्थित रजवाहे के निकट छिपाकर रखा गया हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद करा लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने ओमबीर की हत्या के पीछे की वजह का भी खुलासा किया। हत्यारोपी के अनुसार वह ओमबीर की भतीजी से एकतरफा प्यार करता था। इसके चलते वह अक्सर भतीजी का पीछा करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करता था। यही नहीं, आरोपी ने ओमबीर की भतीजी को अपने साथ शादी करने का भी प्रस्ताव दिया था, जिसे युवती ने नकार दिया था। भतीजी के साथ होने वाली इस छेड़छाड़ को लेकर ओमबीर लगातार विशाल को टोकता था। इसी टोकाटोकी के बीच विशाल दिो जून को साथी कृष्णपाल के साथ बाइक पर ओमबीर के घर पहुंचा और युवती को आवाज लगाने लगा। यह देख ओमबीर घर से बाहर निकल आया और विशाल व उसके साथी कृष्णपाल को देख भड़क उठा। इस दौरान हुई नोकझोंक के बीच आरोपियों ने तमंचा निकालकर सीधे ओमबीर को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी विशाल को फिर से जेल भेज दिया।