{"_id":"5b29560b4f1c1b614d8b73e1","slug":"111529435659-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट
खतौली। गांव में प्रधान पद के चुनाव की रंजिश में वर्तमान प्रधान के बारे में सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट कर दी गई, जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। सीओ ने रतनपुरी पुलिस को आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
रतनपुरी के गांव सठेड़ी के ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार ने तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीओ डा. राजीव कुमार सिंह को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि प्रधान पद के चुनाव को लेकर गांव के रहने वाले सोमेश पुत्र ब्रजपाल ने सोशल मीडिया व फेसबुक पर उनके बारे में अपमानजक पोस्ट कर दी, जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। सीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। रतनपुरी पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। प्रधान प्रमोद कुमार का कहना है कि कुछ गांव के लोग उसकी छवि को धूमिल करने की साजिश रच रहे हैं। इसलिए उनके विरुद्घ सोशल मीडिया व फेसबुक पर अपमानजनक पोस्ट डाली जा रही है।