फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उपद्रवियों की धरपकड़ को दबिश दी

उपद्रवियों की धरपकड़ को दबिश दी

Sat, 07 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
उपद्रवियों की धरपकड़ को दबिश दी
पुरकाजी। एससी-एसटी एक्ट में संशोधन को लेकर मुजफ्फरनगर में हुए बवाल में शामिल लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को दबिश दी। दबिश में पुलिस हत्थे एक भी उपद्रवी हत्थे नहीं चढ़ सका है। पुलिस ने दलित बाहुल्य गांव में जाकर अन्य समाज के लोगों को तोड़फोड़ करने की वीडियोग्राफी दिखाकर उपद्रव में शामिल लोगों का सुराग लगाने के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा वीडियोग्राफी से निकालकर कुछ युवकों के फोटो भी तैयार कराए गए हैं। जिनसे पहचान कराकर युवकों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मगर तोड़फोड़ व बवाल करने के आरोपियों के अपने घरों से नदारद मिलने के चलते पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में कामयाब नहीं हो पा रही है। जानकारी मिली है कि पुलिस ने शुक्रवार को घटना के दिन के समाचार पत्रों उनमें छपे बवालियों के फोटो के आधार कुछ गांवों में दबिश दी। मगर कोई हाथ नहीं आया। इस संबंध में इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि उपद्रवियों की लगातार तलाश की जा रही है, शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed