{"_id":"5ac288964f1c1bb6618b53ca","slug":"111522698390-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी, एसटी एक्ट से छेडछाड़ के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एससी, एसटी एक्ट से छेडछाड़ के विरोध में प्रदर्शन
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जय भीम के नारे लगे
बुढ़ाना। एससी, एसटी एक्ट से छेड़छाड़ के विरोध में दलित समाज के लोगों ने कस्बे में जोरदार प्रदर्शन किया। जय भीम के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारी तहसील मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए जय भीम के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
एससी, एसटी एक्ट से छेड़छाड़ के विरोध में दलित समाज के लोगों ने भारत बंद का आह्वान किया था। कस्बे के पैंठ बाजार में आंबेडकर भवन के पास एकत्र हुए। हाथों में जय भीम लिखी तख्तियां, नीले झंडे लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जय भीम के नारे लगाते हुए यह भीड़ कस्बे की मुख्य सड़क से होती हुई तहसील मुख्यालय पहुंची। एससी, एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 को निष्प्रभावी बनाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। संविधान बचाओ देश बचाओ, जय भीम के नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव, तहसीलदार रतन वर्मा प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा। ज्ञापन में एससी, एसटी-एक्ट को पूर्व की भांति लागू करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगे नही मानी गई तो बहुत बड़ा आंदोलन करेंगे। इस मौके पर संतलाल सागर, कमलकांत, रमेशचंद, चंदकिरण, अमरदास, देवेंद्र कुमार, धर्मवीरी, जयवीरी, दीपा, सुनीता, बीना, बाला, शारदा सहित कई सौ ग्रामीण महिलाएं एवं युवक मौजूद रहे।