फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गंगा में कूदकर जान देने की कोशिश

गंगा में कूदकर जान देने की कोशिश

Fri, 02 Feb 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
गंगा में कूदकर जान  देने की कोशिश
गंगा में कूदकर जान देने की कोशिश
विज्ञापन

भोपा। एक युवक ने शुक्रताल गंगा में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। घाट के पास खड़े लोगों ने उसे बचा लिया। थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव तुगलकपुर निवासी बाबूराम बृहस्पतिवार देर शाम शुक्रताल पहुंचा। कुछ समय तक वह इधर-उधर घूमने के बाद उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने के इरादे से गंगा नदी में छलांग लगा दी। इसी दौरान कुछ लोगों की उस पर नजर पड़ी तो उसे बाहर निकाल लिया। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई, जो उसे अपने साथ ले गए।
गन्ने की ट्रॉली चोरी
भोपा। अथाई गांव में गन्ने से भरी ट्रॉली को चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दे दी है। उधर, 100 डायल गाड़ी के चालक होमगार्ड प्रवीण का पिता जयदर्थ सिंह साईकल पर सवार होकर किसी कार्य से भोपा आया था। एक दुकान पर साईकल खड़ी कर वह सामान खरीदने लगा तो चोर साइकिल चोरी कर ले गया।
विज्ञापन

बालिकाओं ने बाजी मारी
भोपा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भोपा-मोरना की वॉलीबाल टीम का चयन राज्य स्तर पर होने से बालिकाओं व स्टॉफ में ख़ुशी की लहर है।
भोपा स्थित कस्तूरबा बिद्यालय की बालिका की वॉलीबाल टीम खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने गई थी, जिसमें भोपा की टीम ने कड़े संघर्ष के साथ मैच जीते। अंत में भोपा कस्तूरबा की टीम का चयन राज्य स्तर पर किया गया। इस सफलता से वालीवॉल टीम की खिलाड़ी सहित समस्त स्टॉफ गदगद है। जिला स्तरीय प्रातियोगिता में भी बालिकाओं ने पदक हासिल किए। विद्यालय की ओर से भी बालिका खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed