{"_id":"5a395a364f1c1bc9678c2d9d","slug":"111513708086-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को झांसा देकर दूसरा निकाह किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को झांसा देकर दूसरा निकाह किया
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी को झांसा देकर दूसरा निकाह कर लिया। पीड़िता ने एसपी सिटी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसका निकाह पांच वर्ष पूर्व कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी एक युवक के साथ हुआ था। पांच वर्ष के वैवाहिक जीवन में उसने दो पुत्रों को जन्म दिया। आरोप है कि उसका पति निकाह के बाद से ही उसे परेशान करता था। कुछ माह पूर्व उसका पति जयपुर काम करने के लिए चला गया था। तीन माह पूर्व उसके पति ने बताया कि उसने दूसरा निकाह कर लिया है। इस बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच मन मुटाव हो गया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी के आदेश पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
तमंचे समेत बंदी
मीरापुर। पुलिस ने थाना जानसठ के गांव तिलोरा निवासी कविंद्र पुत्र रतन सिंह को चेकिंग के दौरान तमंचे और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया गया कि काफी समय से आरोपी युवक के विरुद्ध अवैध शस्त्र बेचने की सूचना मिल रही थी।
जान से मारने की धमकी
मीरापुर। गांव भुम्मा निवासी प्रमोद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि छह लोग उसके खेत से जबरन अवैध निर्माण कर सड़क निकाल रहे हैं। विरोध करने पर सभी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।