फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नौशाद हत्याकांड में पिता को हिरासत में लिया

नौशाद हत्याकांड में पिता को हिरासत में लिया

Tue, 26 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
नौशाद हत्याकांड में पिता को हिरासत में लिया
नौशाद हत्याकांड में पिता को हिरासत में लिया
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
पुलिस ने नौशाद हत्याकांड की हकीकत तक पहुंचने के लिए उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की शक की सुई बार बार परिवार के इर्दगिर्द ही घूम रही है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
मोहल्ला इस्लामनगर में बृहस्पतिवार की देर रात तीन बदमाशों ने घर में घुसकर नौशाद की हत्या कर दी थी। इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि नौशाद हत्याकांड की जांच पड़ताल जारी है। हत्याकांड का खुलासा करने को शक के आधार पर मृतक के पिता रफीक को हिरासत में लिया गया है। हत्याकांड के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा सकती है। घटना के दिन ही हत्याकांड में बरामदे में सो रही बहन को भाई की हत्या का पता नहीं चलने पर पुलिस का शक यकीन में बदल गया था।
विज्ञापन


छात्र लापता
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव मेहलकी में सोमवार की सुबह गांव निवासी मोहर सिंह का 14 वर्षीय पुत्र सौराज लापता हो गया। लापता छात्र जानसठ के कालेज में कक्षा 10 में पढ़ता है। परिजनों ने छात्र को काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर छात्र की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed