फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भौराकलां में युवक की गोली मारकर हत्या

भौराकलां में युवक की गोली मारकर हत्या

Wed, 20 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
भौराकलां में युवक की  गोली मारकर हत्या
भौराकलां में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। सावटू गांव के जंगल में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की सीने और सिर में तीन गोलियां मारकर हत्या की गई है। शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और करके हत्यारों ने शव को यहां लाकर फेंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में आसपास के थानों की पुलिस को भी अवगत कराया गया है, ताकि शव की शनाख्त हो सके। पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव सावटू के ग्रामीण मंगलवार सुबह जब जंगल में गए तो वहां पर सतीश की ट्यूबवेल के पास एक युवक का शव पड़ा देखा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्राम प्रधान अजेंद्र ने भौराकलां पुलिस को सूचना दी। खबर मिली तो पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की, तो पाया कि युवक के सीने और सिर में तीन गोलियां लगी हैं। आसमानी चेक की कमीज पहने युवक की उम्र करीब 30 वर्ष की होगी। पुलिस ने ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, मगर कोई भी उसकी शनाख्त नहीं कर सका। बाद में पुलिस ने अज्ञात में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात अजय सहदेव और सीओ फुगाना कालूराम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। भौराकलां थानाध्यक्ष मनोज चौधरी का कहना है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। शनाख्त के लिए आसपास के थानों की पुलिस को भी इत्तला दे दी गई है।
विज्ञापन

पहले भी मिल चुके हैं शव
भौराकलां। क्षेत्र में पहले भी शव मिल चुके हैं। काफी घना जंगल होने के कारण बदमाशों ने क्षेत्र को लाश ठिकाने लगाने का स्थान बना लिया है। शव को फेंककर बदमाश आराम से निकल जाते हैं। बीते दो माह में दो शव मिल चुके हैं। अगस्त को मुंडभर के जंगल में भी युवक की लाश मिली थी। बाद में शव की शनाख्त शामली निवासी मोहित के रूप में हुई। मंगलवार को सावटू के जंगल में लाश को फेंका गया। वर्ष 2009 में हड़ौली में हिंडन नदी के किनारे तीन शव जली अवस्था में मिले थे, जिनमें एक शव महिला, एक पुरुष और एक छोटे बच्चे का था। आज तक न तो पुलिस शवों की पहचान करा सकी है और न ही इस तिहरे हत्याकांड का खुलासा कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed