फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ऑपरेशन के नाम पर ठगे 50 हजार

ऑपरेशन के नाम पर ठगे 50 हजार

Sun, 17 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन के नाम पर ठगे 50 हजार
मुजफ्फरनगर। जानसठ के मोहल्ला तुलसीराम निवासी बीमार व्यक्ति से ऑपरेशन कराने के नाम पर दो चिकित्सकों पर मेडिकल स्टोर स्वामी के साथ मिलकर 50 हजार रुपये हड़प लेने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जानसठ के मोहल्ला तुलसीराम निवासी इरशाद ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसे पिछले कुछ महीनों से सीने में दर्द की शिकायत थी। पड़ोसी चिकित्सकों से अपना इलाज कराया। दोनों ने उसे दिल का ऑपरेशन कराने को कहा। इस पर पीड़ित ने चिकित्सकों को तीस हजार रुपये तथा 20 हजार रुपये पड़ोस में मेडिकल स्टोर करने वाले गुलफाम को दवाओं के दिलाए। पीड़ित का आरोप है कि आपरेशन नहीं होने पर उसने चिकित्सकों से रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed