{"_id":"5974f08b4f1c1bf6618b4739","slug":"111500835979-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने राहगीरों को बंधक बना कर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने राहगीरों को बंधक बना कर लूटा
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने राहगीरों को बंधक बना कर लूटा
शाहपुर। गांव खतौला से कुटबी-कुटबा जाने वाले मार्ग पर हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने राहगीरों को हथियारों से आतंकित कर हजारों की नकदी लूट ली। बदमाशों ने सभी को बंधक बना कर खेत में डाल दिया। जिला पंचायत सदस्य की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
शाहपुर के गांव कुटबी निवासी सन्नी पुत्र महेंद्र अपने खेत से अपने भांजे के साथ घर आ रहा था। रास्ते में नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों से आतंकित कर उससे मोबाइल व 500 रुपये लूट कर बंधक बनाकर खेत में डाल दिए। इसी बीच खतौला से अपने गांव कुटबी आ रहे कृष्णपाल पुत्र लोटा से भी बदमाशों ने दो हजार रुपये व दो मोबाइल लूट लिए। इस बीच अपनी गाड़ी से मुजफ्फरनगर से लौट रहे जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कश्यप वहां से निकल रहे थे, तो उन्हें देख बदमाश भाग निकले। प्रदीप कश्यप ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लूट की सूचना पर पुलिसबल के साथ थाना प्रभारी बीपी सिंह मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नही मिली। रास्ते में लूट की जानकारी मिलने पर सैकड़ों ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस पुलिस के साथ बदमाशों की तलाश हेतु जंगल की घेराबंदी की, मगर बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। लूट की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।