फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सादपुर से किशोरी का अपहरण

सादपुर से किशोरी का अपहरण

Sat, 02 Mar 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
सादपुर से किशोरी का अपहरण
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के गांव सादपुर से किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने दूसरे समुदाय के पिता-पुत्र के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सादपुर निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन 28 फरवरी को दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। तलाश करने पर पता चला कि गांव निवासी मुजफ्फर और उसका बेटा मुस्करान किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गए हैं। इस पर परिजन आरोपियों के घर पहुंचे, लेकिन उनके परिजनों ने उन्हें भगा दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। मामले में दूसरे समुदाय के आरोपी होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन


चारा काटते युवक का हाथ कटा, गंभीर
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सादपुर निवासी सोनू पुत्र फुलेंद्र शनिवार सुबह घेर में पशुओं के लिए चारा काट रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन की चपेट में आ गया। जब तक परिजन मशीन बंद करते, उसका हाथ बुरी तरह कट गया। जैसे-तैसे परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed