फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नकल सरगना बोला, अब हथकडी भी लगेगी क्या

नकल सरगना बोला, अब हथकडी भी लगेगी क्या

Mon, 25 Feb 2019 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
नकल सरगना बोला, अब हथकडी भी लगेगी क्या
नकल माफिया कमर इंतखाब समेत सभी 17 आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन

चरथावल ( मुजफ्फरनगर)। एसटीएफ के कार्रवाई में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल कराने में पकड़े गए 17 आरोपियों की रात थाने की हवालात में कटी। रविवार को गिरोह के सरगना कमर इंतखाब ने बोला क्या प्रधान, अब हथकड़ी भी लगेगी। थाने में मौजूद पैरोकार प्रधान ने एसओ से कहा कि पुलिस गाड़ी में ही तो जाना है, फिर हथकड़ी की क्या जरूरत है। एसओ ने कहा कि कार्रवाई नियमानुसार ही होगी। डॉक्टरी जांच के बाद पुलिस सुरक्षा में सभी आरोपियों को मेरठ कोर्ट ले जाया गया। मेरठ में रविवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विशेष कोर्ट में पेश किया गया. जहां से 14 दिन के लिए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया गया।
बोर्ड परीक्षा में ब्लॉक के गांव बाढ़ के जनता इंटर कॉलेज में 22 फरवरी को द्वितीय पाली के भौतिक विज्ञान के पेपर में एसटीएफ ने सामूहिक नकल कराते हुए केंद्र व्यवस्थापक सहित 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। शासन के निर्देश पर हुई छापे की करवाई को बेहद गोपनीय रखा गया। रविवार को हवालात में बंद डॉक्टर जाकिर हुसैन मेमोरियल इंटर कॉलेज खुड्डा के प्रबंधक कमर इंतखाब और उसके भाई अशहर नफीस उर्फ अख्तर को सबसे पहले पुलिस बाहर लाई। जैसे ही सिपाही दोनों भाइयों को हथकड़ी लगाने लगी. तो इंतखाब ने थाने में मौजूद प्रधान की तरफ मुखातिब होकर कहा कि प्रधान जी, क्या अब हथकड़ी भी लगेगी। प्रधान ने एसओ राजीव कुमार से आग्रह किया कि पुलिस वैन में कोर्ट तक जाना है, फिर हथकड़ी की क्या जरूरत है। एसओ ने कहा कि कार्रवाई नियमानुसार होगी। नकल गिरोह के सरगना इंतखाब की बीमारी का भी हवाला दिया गया, मगर बात नहीं बनी। इंतखाब और उसके भाई अशहर नफीस उर्फ अख्तर को एक ही जंजीर से जुड़ी हथकड़ी बांध दी गई। फिर जनता इंटर कॉलेज बाढ़ के प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापक योगेंद्रपाल सिंह को पुलिस ने हथकड़ी लगाई गई, तो वह विचलित दिखाई दिए।
विज्ञापन


हथकड़ियां कम पड़ गई
हाथरस के मूल निवासी योगेंद्र चार साल पहले बाढ़ कॉलेज के प्रधानाचार्य बने थे। एक-एक कर सभी आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेने के लिए हथकड़ियां कम पड़ गई। एक एक जंजीर में तीन तीन आरोपी के हाथों को बांधा गया। बरामद नकल सामग्री और चेकबुक आदि के साथ आरोपियों को एक साथ पुलिस ने खड़ा किया तो कई ने रुमाल से मुंह छिपा लिए। आरोपियों अधिक संख्या होने की वजह से बड़ी वैन पुलिस लाइन शहर से थाने भेजी गई। एक दरोगा सहित आठ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी वैन पर लगाई गई। थाने के एसएसआई मनोज चाहल के नेतृत्व में आरोपियों को पुलिस वैन में बैठाया। नकल कराते पकड़े गए सॉल्वर फर्जी कक्ष निरीक्षक बने आरोपी रोने लगा। सबसे पहले आरोपियों को थाने से सीएचसी चरथावल लाया गया, जहां उनका चिकित्सीय परीक्षण किया गया। बाद में सभी आरोपियों को लेकर पुलिस मेरठ रवाना हो गई। मेरठ में रविवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विशेष कोर्ट में पेश किया गया. जहां से 14 दिन के लिए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 कमरों में होगी परीक्षा, 31 कक्ष निरीक्षक होंगे तैनात
चरथावल। जनता इंटर कॉलेज बाढ़ में सोमवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट गणित का पेपर होगा। नए केंद्र व्यवस्थापक डाक्टर हरनाम सिंह लोधी ने बताया कि संस्था के 12 कमरों में परीक्षा होगी। सीसीटीव कैमरे दुरुस्त कर दिए गए है। परीक्षा ड्यूटी में लगे पुराने स्टाफ में से 7 को छोड़कर शेष को हटा दिया गया है। 31 शिक्षकों की जरुरत है। फिलहाल 8 शिक्षक की कमी है, जिसके लिए बीएसए और डीआईओएस को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed