फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वन्य जीवों का शिकार करने पर पांच लोग गिरफ्तार

वन्य जीवों का शिकार करने पर पांच लोग गिरफ्तार

Sat, 29 Dec 2018 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
वन्य जीवों का शिकार करने पर पांच लोग गिरफ्तार
भोपा (मुजफ्फरनगर)। वन्यजीवों का शिकार करने के आरोप में पांच ग्रामीणों को हिरासत में लेने के मामले में कई गांव के लोगों ने थाने का घेराव करते हुए हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा कि वन्य विभाग के कर्मचारियों ने जिन पांच ग्रामीणों को पकड़ा है वे बेकसूर हैं। घंटों हंगामे के बाद भाजपा नेताओं की मध्यस्थता के बाद पांचों लोगों को जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया। वहीं, घटनाक्रम से गुस्साए लोगों ने वन विभाग से अपने क्षेत्र में तारबंदी कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के बिहारगढ़ गांव से बृहस्पतिवार शाम वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र से जंगली जानवर का शिकार करने के आरोप में वन विभाग ने मदनपाल, रतनपाल, धूमसिंह, रतन सिंह व विजयपाल को हिरासत में लिया था। पांचों लोगों को बाद में थाने भेजते हुए वन दरोगा की तरफ से उनके खिलाफ अवैध शिकार की तहरीर भी दे दी गई। वन विभाग की इस कार्रवाई पर शुक्रवार सुबह कई गांवों के ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में से थाने आ पहुंचे और पकड़े गए लोगों को बेकसूर बताते हुए छोड़ने की मांग को लेकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि एक जंगली जानवर घायलावस्था में गांव में घुसकर मर गया था, जिसे वन विभाग ने शिकार बना डाला। हंगामे की सूचना पर भाजपा नेता डॉ वीरपाल निर्वाल, अमित राठी, हरीश राठी समेत अन्य पदाधिकारी भी थाने पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

वन विभाग व पुलिस के आला अफसरों से बात की गई, जिसके बाद पकड़े गए पांचों लोगों को पांच हजार रुपये जमानत राशि पर थाने से ही जमानत पर छोड़े जाने की मंजूरी दे दी गई। बाद में सभी लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इससे पहले ग्रामीणों ने वन रेंज के क्षेत्राधिकारी राजसिंह पुंडीर से वन क्षेत्र की तारबंदी कराने की मांग की, जिससे जंगली जानवर उनके खेतों में घुसकर फसल बर्बाद न कर सकें। हंगामा करने वालों में बीडीसी समय सिंह, सतपाल, सीताराम, हरिसिंह, कक्कू, मंगत, जगपाल, बुद्ध सिंह व शिवकुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, वन अधिकारी राजसिंह पुंडीर का कहना है कि पकड़े गए लोगों से वन्य जीव अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला गया है। वन्य जीवों का शिकार करने वाले लोगों को किसी कीमत पर भी नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed