फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो पक्षों में संघर्ष, महिलाओं सहित आठ लोग घायल

दो पक्षों में संघर्ष, महिलाओं सहित आठ लोग घायल

Fri, 28 Dec 2018 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष, महिलाओं सहित आठ लोग घायल
मोरना। सड़क किनारे टूटे पड़े खंभे पर कब्जा जताने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। जिसमें महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल स्थिति को संभाला। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन

ककरौली क्षेत्र के गांव चौरावाला में मोरना-जानसठ मार्ग पर स्थित तालाब के पास खंभा टूटा पड़ा था। जिसको ग्रामीण द्वारा उठाने पर दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी कहासुनी को लेकर रुस्तम पक्ष व कुतुबुदीन पक्ष में लाठी डंडे और धारदार हथियार चल गए। हमले में रुस्तम पक्ष के अरशद, इस्तकार, जीशान, महरुबा, राशिद, फरीद और अपने मामा के घर आई तीन वर्षीय बालिका सिदरा निवासी बसेड़ा थाना छपार भी घायल हो गई। रुस्तम पक्ष ने दूसरे पक्ष के कुतुबुदीन, गुड्डू, महताब, मिंटू, मोइनुदीन पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए हैं। मोरना व जानसठ मार्ग पर जिस समय संघर्ष हो रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर चालक राशिद भी हमले में घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने ग्रामीणों की भीड़ को दौड़ाया। पुलिस ने मौके से एक पेट्रोल की बोतल भी बरामद की है। पुलिस ने घायलों को मोरना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई। तहरीर पर आने कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed