फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मेरठ पुलिस ने चोरी के आरोपी को उठाया

मेरठ पुलिस ने चोरी के आरोपी को उठाया

Thu, 13 Dec 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
मेरठ पुलिस ने चोरी के आरोपी को उठाया
मेरठ पुलिस ने चोरी के आरोपी को उठाया
विज्ञापन

मीरापुर। मेरठ जिले के थाना परतापुर की पुलिस गांव भुम्मा में दबिश देकर चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी प्रवीण पुत्र विशंबर को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पुलिस के अनुसार आरोपी अन्य कई मामलों में भी वांछित चल रहा था।
घर में घुसकर मारपीट
मीरापुर। गांव कैथोड़ा में रंजिश के चलते घर में घुसकर तीन लोगों के साथ मारपीट की गई। कैथोड़ा निवासी निजामुदीन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर पर परिजनों के साथ बैठा था। इसी दौरान गांव के मोहसिन, नाजिम, इस्लाम, गुड्डू आदि ने घर में घुसकर निजामुद्दीन व उसके दो बेटों शाबू व रियाजु को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को जानसठ सीएचसी में उपचार दिलाया।
विज्ञापन

388 छात्र-छात्राओं को लगाए टीके
मीरापुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में करीब 500 छात्र-छात्राओं को टीके लगाए गए। टीकाकरण अभियान में सक्रिय अशोक कुमार ने बताया कि खसरा व रुबेला बीमारी से बचाने के लिए मीरापुर के ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल व नन्ही दुनिया जूनियर हाईस्कूल में टीकाकरण किया गया। दोनों संस्थाओं में स्वास्थ्य विभाग की टीम व स्कूल प्रबंधन का तालमेल बना रहा। टीकाकरण से पूर्व बच्चों को खसरा व रुबेला के बारे में जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक
मीरापुर। नगर पंचायत अध्यक्ष तंजीला बेगम के आवास पर आयोजित बैठक में कस्बे में चल रहे सफाई अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वार्ड नंबर 14 के सभासद शाहिद व वार्ड पांच के सभासद असलम के आवास पर भी सफाई अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। तीनों स्थानों पर आयोजित बैठकों में सफाई व स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी गई। सफाई कार्यों में नगर पंचायत कर्मचारियों को सहयोग देने की अपील की गई। बैठकों में नगर पंचायत कर्मी संजीव शील, शुभम वर्मा व सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed