{"_id":"5bd0c41dbdec22693f5f5b9d","slug":"101540408349-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरकाजी में बालिका से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरकाजी में बालिका से दुष्कर्म का प्रयास
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी में बालिका से दुष्कर्म का प्रयास
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कक्षा दो की छात्रा से दुष्कर्म के मामले का अभी पुलिस खुलासा भी नहीं कर सकी की आज की घटना पुलिस महकमे के लिए मुसीबत बन गई। दो युवकों ने दस साल की बालिका को ईख के खेत में खींच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाने पर आरोपी दोनों युवक बालिका से मारपीट कर फरार हो गए। शाम को पुलिस ने बालिका के चाचा की ओर से दो अज्ञात युवकों के खिलाफ बालिका से अश्लील हरकत करने, मारपीट और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुरकाजी थाना क्षेत्र के एक गांव में यह घटना हुई। दस साल की बालिका बुधवार दोपहर अपने खेत पर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसे दो युवक मिले। बालिका को अकेली पाकर उन्होंने बालिका को रोक लिया और बातों में उलझा कर बदनीयती से उसे ईख के खेत में खींच लिया। इस पर बालिका ने शोर मचाया तो युवकों ने उसकी पिटाई की। बालिका के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस बीच आरोपी जंगल में फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर आए और बाद में बालिका को साथ लेकर पुरकाजी थाने पहुंचे। बालिका के शरीर पर चोट के निशान भी दिखाते हुए पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देकर तहरीर दी। शाम को पुलिस ने बालिका के चाचा की ओर से दो अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर पुरकाजी विजय सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में लगी है।