फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पॉश कालोनी में ताले तोडकां गोदाम में चोरी का प्रयास

पॉश कालोनी में ताले तोडकां गोदाम में चोरी का प्रयास

Tue, 23 Oct 2018 11:41 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
पॉश कालोनी में ताले तोडकां गोदाम में चोरी का प्रयास
पॉश कालोनी में गोदाम में चोरी का प्रयास
विज्ञापन

खतौली। पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े बंद गोदाम के ताले तोड़कर चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन चोरों की तस्वीर कैद हो गई है। पीड़ित गोदाम मालिकों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों से चोरों को तलाश करने में जुटी है।

नगर निवासी व्यापारी पार्टनर संदीप गुप्ता उर्फ बोबी और अंकित के पास आईटीसी कंपनी की एजेंसी है। दोनों पार्टनर इस कंपनी का सामान बेचते हैं। इन व्यापारियों का आवास विकास कालोनी में गोदाम है। इस गोदाम में लाखों रुपयों का सामान रखा हुआ है। दिनदहाड़े कालोनी में स्थित गोदाम में चोरी करने के लिए तीन चोरों ने ताले तोड़ दिए। इन चोरों से गेट पर लगा एक ताला नहीं टूट सका, जिससे चोर गोदाम में चोरी करने को घुस नहीं सके। इन चोरों की तस्वीर गोदाम के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गोदाम के ताले टूटने तथा चोरी का प्रयास करने का पता चलने पर व्यापारी थाने में पहुंचे। इन व्यापारियों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों की माध्यम से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed