फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लूटे गए ट्रैक्टर-ट्रॉली की बरामदगी की मांग

लूटे गए ट्रैक्टर-ट्रॉली की बरामदगी की मांग

Sun, 16 Sep 2018 12:23 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
लूटे गए ट्रैक्टर-ट्रॉली की बरामदगी की मांग
भोपा। मोरना निवासी ओमबीर ने बताया कि उसका दामाद सेट्टी पुत्र मुंशी निवासी जलालपुर थाना इंचौली मेरठ 23 फरवरी को ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ने लेकर मोरना शुगर मिल जा रहा था। गांव ककराला के पास बिस्कुट में नशीला पदार्थ खिलाकर बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्रॉला लूट लिया था। आरोप है कि फिरोजपुर निवासी रिश्तेदार ने ही बेटे के साथ मिलकर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटी थी, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है। शनिवार को ओमवीर, सुरेशपाल, सतपाल, हुशयारा, सुमतपाल, शेर सिंह, जगत सिंह, सावित्री, नीलम, सीमा, गुड्डी, वर्षा व बंटी ने थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सरकारी रास्ते के निर्माण में बाधा डालने का आरोप
भोपा। गांव सीकरी निवासी ब्रजपाल ने तहरीर देकर बताया कि गांव में रास्ते का निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि पड़ोस के ही कुछ लोग आए दिन निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करते रहते हैं। कई बार इसे लेकर ग्रामीणों में तनातनी भी हो चुकी है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, रहमतपुर निवासी धर्मपाल ने तहरीर देकर कुछ लोगों पर अपनी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ग्रामीण पर हमला, पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास
भोपा। एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 18 अगस्त की शाम गांव के ही कपिल, अनिल, सुनील व सचिन लाठी डंडे व तमंचे लेकर जबरन घर में घुस आए। आरोपियों ने महिला के बेटे पर जानलेवा हमला कर उसे घायल दिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को बुरी नीयत से पकड़कर उसके कपड़े फाड़ डाले और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपियों ने तमंचा दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिस पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed