फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घर में घुसकर युवक पर किया हमला

घर में घुसकर युवक पर किया हमला

Fri, 27 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर युवक पर किया हमला
घर में घुसकर युवक पर किया हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मलीरा गांव में आरोपियों ने मामूली कहासुनी के बाद युवक पर घर में घुसकर हमला करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलीरा निवासी सोना ने तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे अंकुर की गांव के ही कुछ लोगों से किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर आरोपियों ने साथियों के साथ घर में घुसकर अंकुर पर लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए गांव के ही आरोपी गुड्डू, महेश, शुभम, राहुल, धीरज, टीकू , शुभम व अन्य अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एडीएम से शिकायत की
मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र के गांव बरला निवासी धर्मेंद्र भटनागर ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सियाराम मौर्य को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका बेटा कार्तिक (11) पुरकाजी के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। आरोप है कि 25 जुलाई को स्कूल में ही प्रधानाचार्य ने कार्तिक के साथ बेवजह डंडे से मारपीट कर दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। पीड़ित ने प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। एडीएम वित्त ने मामले में एसपी देहात को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed