{"_id":"5b328e014f1c1bf36e8ba223","slug":"101530039809-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंग नहर से इमरान का शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंग नहर से इमरान का शव बरामद
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। चार दिन पूर्व धमात गंगनहर पर नहाते वक्त डूब गए व्यक्ति का शव पीएसी के गोताखारों ने बरामद कर लिया है। शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। उधर, दूसरे युवक का शव रात में करीब आठ बजे भोपा क्षेत्र के बेलदा गांव सामने गंगनहर से बरामद कर लिया।
कस्बे के मोहल्ला झोझगान निवासी 36 वर्षीय इमरान पुत्र इकबाल 23 जून को धमात गंगनहर पर नहाते वक्त पैर फिसल जाने से गंगनहर में डूब गया था। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों व पुलिस ने उसकी काफी तलाश की थी, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा था। उसके उपरांत देर रात करीब दो बजे मेरठ से हरिद्वार जा रहे दो लोगों की कार असंतुलित होकर गंग नहर में गिर गई थी, जिसमें कार सवार अंकुर त्यागी ने किसी तरह गंग नहर से बाहर निकलकर घटना की सूचना पुलिस को दी थी। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद कार को बरामद कर लिया था, मगर कार सवार दूसरे युवक टिंकू त्यागी का कोई सुराग नहीं लगा पाया था। थाना पुलिस के आग्रह पर पीएसी के गोताखोर उसी दिन से शवों की तलाश में लगे हुए थे। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे गोताखोरों ने इमरान का शव बरामद कर लिया है। वहीं देर शाम भोपा क्षेत्र के बेलदा गांव के सामने गंगनहर से 25 वर्षीय टिंकू त्यागी निवासी संधावली जनपद बागपत का पुलिस ने शव बरामद कर लिया। उधर, घटना की सूचना देने वाला कार सवार युवक अंकुर त्यागी, निवाडी जनपद बागपत अभी पुलिस हिरासत में थाने पर बैठा है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों ने किसी प्रकार की कोई कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुुपुर्द कर दिया।