{"_id":"5b12e53e4f1c1b644d8b45f3","slug":"101527964990-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों को तमंचे व चाकू लहराते पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों को तमंचे व चाकू लहराते पकड़े
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार संदिग्ध युवकों को पकड़ा
खतौली। पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को तमंचा लहराते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने युवकों को जेल भेज दिया है।
गंगनहर स्नानघाट पर चार संदिग्ध युवक बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीते हुए इन युवकों ने हाथों में तमंचा व चाकू लहराना प्रारंभ कर दिया। गंगनहर पर नहाने वाले अन्य युवक भयभीत हो गए। वहां से गुजरने वाले लोगों ने डायल 100 नंबर पर सूचना दे दी। बदमाशों के होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस को तलाशी के दौरान इन युवकों के पास एक तमंचा व तीन चाकू बरामद हुए। पूछताछ करने पर इन युवकों ने अपने नाम व पते मंसूरपुर के गांव पुरबालियान निवासी सौरभ पुत्र सुदेश व अरिवंद पुत्र नरेश तथा सहारनपुर के थाना ननौता क्षेत्र के गांव अक्षय पंवार पुत्र नीटू व गांव भैंसी निवासी अनुराग पुत्र सुरेंद्र बताए। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर चारों को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने बताया कि चारों युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम भी दे सकते थे।