{"_id":"5a945aec4f1c1bbb218b5325","slug":"101519672044-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.60 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.60 लाख ठगे
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.60 लाख ठगे
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के गांव मेघाखेड़ी निवासी निखिल से टूर एंड ट्रेवल्स कम्पनी ने दुबई में नौकरी दिलवाने के नाम पर एक लाख 60 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने एसपी सिटी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मेघाखेड़ी के नितिन ने बताया कि टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के एजेंट ने उससे दुबई भेजकर नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 60 हजार रुपये लिए थे। एजेंट ने उससे दुबई में ऑफिस ब्वाय की नौकरी दिलाने का वादा किया था। दुबई पहुंचने के बाद वह एजेंट द्वारा बताई गई कम्पनी में पहुंचा, तो वहां इस तरह की कोई नौकरी नहीं थी और न ही उक्त कम्पनी में किसी भी एजेंट द्वारा नौकरी दिलाने की बात तय हुई थी। वह लौटकर आया और एजेंट को इस बाबत बताया तो उसने उसे 30 हजार रुपये लौटा दिए। अब बाकी रकम मांगने पर वह धमकी दे रहा है।
युवक की बाइक चोरी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पर गांव पीनना निवासी कपिल पुत्र महीपाल ने तहरीर दी। बताया कि शामली रोड पर अपने खेतों में काम कर रहा था। उसने अपनी बाइक ट्यूबवैल पर खड़ी की हुई थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आये, इनमें से एक युवक नीचे उतरा और उसकी बाइक को स्टार्ट कर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
महिला सहित दो की मौत
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में उपचार के लिये लाए गए व्यक्ति व महिला की मौत हो गई। रुड़की रोड निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति को उसके परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक महिला को भी जिला अस्पताल में उपचार के लिए परिजन लाए थे, उसकी भी मौत हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार किया और शवों को साथ ले गए।
विवाहिता की हत्या का प्रयास
मुजफ्फरनगर। नईमंडी कोतवाली पर दी गई तहरीर में नई मंडी क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी पुत्री का विवाह नई मंडी निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि पति व ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री का उत्पीड़न करते थे। आरोप है कि गत दिवस ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख रुपयों की मांग को लेकर उसकी पुत्री के साथ मारपीट की और उसके सिर में चाकू मारकर व फांसी लगाकर उसकी हत्या का भी प्रयास किया। पीड़िता के भाई ने उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया।