फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वाहनों में तोड़फोड़ करने वालों पर मुकदमा

वाहनों में तोड़फोड़ करने वालों पर मुकदमा

Mon, 26 Feb 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
वाहनों में तोड़फोड़ करने वालों पर मुकदमा
वाहनों में तोड़फोड़ करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मोरना। गंगदासपुर के छात्र अनिकेत की सड़क हादसे में मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात में ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में रोष है। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। दूसरी ओर, मृतक छात्र के परिजनों की ओर से भी अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ककरौली थाना क्षेत्र के बेहड़ा सादात- बीआईटी मार्ग पर शनिवार को सड़क हादसे में गंगदासपुर निवासी छात्र अनिकेत पुत्र सुंदर की मौत हो गई थी। उसे लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया था। छात्र की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा कर वाहनों में तोड़फोड़ की थी। ककरौली थाने के एसएसआई राजकुमार राणा ने बताया कि वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी लोगों को चिह्नित करने की कार्रवाई की जा रही है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान ने बताया कि मार्ग पर वाहनों में तोड़फोड़ करना कानूनी अपराध है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed